ताज़ा खबरबैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट
15 सितंबर से इस शर्त पर खुलेंगे कॉलेज देखे।
प्रदेश के सभी कॉलेज 15 सितंबर से खोल दिए जाएंगे फिलहाल कक्षाओं में 50 फ़ीसदी छात्र ही जाएंगे कॉलेज।
मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने बताया है कि प्रदेश के सभी कॉलेज 15 सितंबर से खोल दिए जाएंगे फिलहाल कक्षाओं में 50 फ़ीसदी छात्र ही जाएंगे जबकि शेष 50 फीसदी की ऑनलाइन क्लास ज्वाइन करेंगे वहीं शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों और स्टाफ का शत-प्रतिशत वैक्सीनेटेड होना आवश्यक है जरूरी हुआ तो कॉलेजों में भी वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे मंत्री ने आगे बताया कि प्रदेश के सभी कॉलेजों को अधिकार दिए गए हैं कौन सी कक्षा में लगानी है इसका निर्णय कॉलेज खुद ले सकते हैं छात्रावास के संबंध में 1 सितंबर को भोपाल में होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा।